भुवनेश पंड्या
उदयपुर में बढ़ते मरीजों के कारण बेड़वास के जीबीएच में पॉजिटिव और देबारी पेसिफिक में संपर्क किया शिफ्ट उदयपुर. जैसे-जैसे मरीज बढ़ते जा रहे हैं वैसे-वैसे उन्हें अब प्राइवेट हॉस्पिटलों से लेकर निजी संस्थानों में शिफ्ट करने की शुरुआत कर दी है। पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा सोमवार को बढ़ा है, लेकिन मरीजों को शनिवार से ही अन्य संस्थानों में भेजना शुरू कर दिया गया है। अब तक बेड़वास स्थित जीबीएच और देबारी पेसिफिक में मरीज पहुंचाए गए हैं। इसमें कई पॉजिटिव मरीज है तो कुछ उनके संपर्क में आए लोग हैं, जिन्हें क्वारंटाइन किया गया है। खास बात ये है कि इन स्थानों पर उन्हें ही भेजा जा रहा है, जो एसेम्प्टमेटिक हैं।
----
एसएसबी ब्लॉक भर गया - आईएलआई में व्यवस्थामहाराणा भूपाल हॉस्पिटल का एसएसबी ब्लॉक पूरी तरह से भर गया है, यहां अब तक 180 पॉजिटिव मरीजों को भर्ती किया गया है, जबकि अन्य करीब 22 संदिग्ध उसी ब्लॉक के अन्य वार्ड में है, जहां करीब 20 बिस्तर खाली है। ब्लॉक में श्रेणीवार व्यवस्थाओं के कारण अब अधिक मरीजों को भर्ती किया जाना संभव नहीं है। ऐसे में यहां आईएलआई ब्लॉक मे 11 पॉजिटिव मरीजों को भर्ती किया गया है, जबकि 200 बिस्तरों की जल्द से जल्द व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा पुराने भवन में भी अब व्यवस्थाएं शुरू की गई हैं, ताकि जरूरत पर यहां मरीजों को भर्ती किया जा सकेगा।
----
-ये है प्राइवेट में व्यवस्थाएं - बेड़वास स्थित जीबीएच में अब तक 36 पॉजिटिव मरीजों को विशेष वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है, यहां नियमित उपचार शुरू हो चुका है, बकायदा स्टाफ पीपीई किट पहनकर उन्हें संभालने लगा है। - देबारी स्थित पेसिफिक में 93 संपर्क के लोगो को क्वारंटाइन किया गया है। यहां करीब 212 लोगों को रखा जा सकता है।
------
अन्य निजी हॉस्पिटलों को भी तैयारी के निर्देश - प्रशासन की ओर से अन्य निजी हॉस्पिटलों को भी तैयार रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि जरूरत पर उपयोग किया जा सके।





No comments:
Post a Comment