गीजगढ़. मानपुर थानान्तर्गत घूमणा गांव के माधोसागर बांध के पहाड़ की तलहटी की खाड़ी में संदिग्ध अवस्था में एक वृद्ध महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे मानपुर सीओ हिम्मत सिंह व थानाधिकारी मांगीलाल मीणा ने घटना की जानकारी के बाद शव को सिकराय सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पोस्र्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपर्द कर दिया। मानपुर वृत्ताधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह ग्राम पंचायत जयसिंहपुरा के गढ़ी गांव निवासी बिरदी देवी (65) पत्नी रामधन बैरवा माधोसागर बंाध में हो रहे तरबूज -खरबूज लेने गई थी। आते समय पहाड़ से उतरते समय सिर पर वजन होने से अचानक पैर फिसल गया। इससे वह पहाड़ के नीचे तलहटी में बनी खाड़ी गिर गई। परिजनों द्वारा तलाश करने पर सोमवार सुबह एक खाड़ी में झाडिय़ों के बीच पड़ी मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
पौत्री के साथ गई थी तरबूज लेने -मृतका के बेटे सियाराम बैरवा ने बताया कि रविवार सुबह आठ बजे बारह साल की पौत्री लक्ष्मी के साथ माधोसागर बांध में हो रहे फल तरबूज-खरबूज लेने अपने घर करीब 4-5 किलोमीटर दूर पैदल गई थी, लेकिन दोपहर अधिक होने से मृतका बिरदी देवी ने पौत्री लक्ष्मी को जल्दी घर भेज दी। महिला शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाशना शुरू किया, लेकिन वृद्धा का रातभर कोई पता नहीं चला।
अपहरण व लूट का मामला दर्ज
महुवा . कस्बे के एक जने ने तीन नामजद सहित एक दर्जन लोगों के खिलाफ अपहरण व लूट का मामला दर्ज कराया है।रामभरोसी मीना ने मामला दर्ज कराया है कि रविवार को उसके पास नरेश नाम के एक व्यक्ति का फोन आया और उससे मिलने के लिए कहा। इस दौरान वहां पर दो कारों में भर कर आए करीब एक दर्जन हथियार लैस लोगों ने मारपीट कर कार में पटक लिया। जिनमें से नरेश, सुरेश व निर्भय को वह जानता था।





No comments:
Post a Comment