Breaking News
recent

निगम ने सोडियम हाइपोक्लोराइटड छिड़काव में झोंकी ताकत

बीकानेर.शहर में कोरोना संक्रमित रोगियों के सामने आने का सिलसिला नहीं थम रहा है। नगर निगम ने कोरोना पॉजिटिव रोगियों के क्षेत्रों को संक्रमण से मुक्त करने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। निगम फायर ब्रिगेड वाहन सहित ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रे मशीनों, जेटिंग मशीन और हैण्ड स्प्रे मशीनों की मदद से सोडियम हाइपोक्लोराइड के छिड़काव में जुटा हुआ है। नोडल अधिकारी अलका बुरडक के अनुसार गुरुवार को जयनारायण व्यास कॉलोनी, मुक्ता प्रसाद नगर, बड़ा बाजार क्षेत्र आदि के विभिन्न स्थानों पर सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव किया गया।

बुधवार रात को वार्ड संख्या ५८ में पॉजिटिव रोगी सामने आने के बाद छिड़काव किया गया। उन्होंने बताया कि एक फायर वाहन, तीन ट्रैक्टर मशीनों, दो जेटिंग मशीनों सहित करीब डेढ दर्जन हैण्ड स्प्रे मशीनों की मदद से संबंधित क्षेत्रों के गली, मोहल्लों और मुख्य मार्गों पर सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिन क्षेत्रों में कोरोना के पॉजिटिव रोगी सामने आ रहे हैं, उन क्षेत्रों में नियमित रूप से सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव किया जा रहा है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.