बीकानेर। प्रदेश इंडियन मेडिकल एसोसिएशन राजस्थान और अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के संयुक्त आह्वान पर बीकानेर के सभी प्राइवेट एवं सरकारी (सेवारत) चिकित्सकों ने काली पट्टी बांध कर प्रदेश भर में सरकारी चिकित्सा संस्थाओं एवं प्राइवेट अस्पतालों पर नाजायज कारवाई का विरोध किया।
चिकित्सकों का कहना है कि कोराना महामारी के समय अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए मरीजों के इलाज में जुटे चिकित्सकों के साथ प्रदेश भर में प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की ओरसे दुव्र्यवहार की घटनाएं सामने आ रही, जिससे सभी चिकित्सकों मे रोष व्याप्त है। स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, डिस्पेन्सरी,अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सकों ने ड्यूटी के दौरान काली पट्टी बांधकर काम किया।
एरिडा बीकानेर के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र चौधरी, महासचिव डॉ. सीएस मोदी, आईएमए के अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद अबरार, सचिव डॉ. नवलकिशोर गुप्ता, डॉ. प्रभारी कैलाश मोर्य, डॉ. सुरेन्द्र बेनीवाल, डॉ. गौरीशंकर जोशी, डॉ. सुनील हर्ष आदि ने चिकित्सकों ने चिकित्सकों के दुव्र्यवहार की निंदा की।
एसपी मेडिकल कॉलेज रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. महिपाल नेहरा ने कहा कि राज्यभर में चिकित्सकों के साथ अभद्र व्यवहार की घटनाएं से चिकित्सा जगत में रोष है। उन्होंने कहा कि चिकित्सक कोरोना जैसी महामारी से लडऩे की हिम्मत रखते है फिर बुराई से लडऩे के लिए वे हमेशा तैयार है। चिकित्सक अभद्रता किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।





No comments:
Post a Comment