चूरू/सादुलपुर। लिव इन रिलेशनशिप ( Live In Relationship ) के विरोध में एक युवक की कुल्हाड़ी और लाठियों से पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई। बाद में आरोपी गांव भैंसली व नवां के बीच रास्ते पर शव को फेंक कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का मौका निरीक्षण किया। हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
थानाधिकारी तेजवंत सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त दुधवाखारा थाना अंतर्गत गांव लादड़िया निवासी ओमप्रकाश के रूप में हुई है। गांव लादड़िया निवासी रणवीर सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि उसके दो पुत्र हैं। जिनमें ओमप्रकाश जालौर में निजी क्षेत्र में नौकरी करता था और पास के गांव की प्रियंका के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता था। महिला का पति सुरेश उसके पुत्र से रंजिश रखने लगे थे और उसे जान से मारने की धमकी देते थे। 2 मई को प्रियंका को पीहर छोड़ ओमप्रकाश उसी दिन सुबह वापस गांव के लिए रवाना हो गया, लेकिन सुबह तक घर नहीं पहुंचा। रविवार को ओमप्रकाश की हत्या हो गई। शव भैंसली गांव की रोही में पड़ा मिला।





No comments:
Post a Comment