Breaking News
recent

शराब ठेके खुलने के आसार, रेटे बढऩे की प्रक्रिया शुरू

बीकानेर लॉकडाउन के चलते प्रदेशभर में ३९ दिनों से शराब ठेके बंद हैं। एक अप्रेल से नए ठेकेदारों को ठेका चालू करना था लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। सरकार ने नए ठेकेदारों को गोदाम से माल उठाकर स्टॉक करने की छूट दी लेकिन बेचने पर रोक जारी रखी। अब केन्द्र सरकार ठेके खोलने का मानस बना रही है। ठेके खुलने के आसार भी बन रहे हैं। इसी असमंजस के बीच सरकार ने शराब ठेकेदारों की एकबार और नींद उड़ा दी है। सरकार ने शराब की कीमतें बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।

यह बताया नोटिफिकेशन में
देशी शराब की बेसिक लाइसेंस फीस में १० रुपए ब्लक लीटर को बढ़ाकर अब २० रुपए कर दिए हैं जबकि अंग्रेजी शराब के लिए ५० रुपए ब्लक लीटर बढ़ाया है।

फिर महंगी होगी शराब
शराब ठेकेदार ने नाम नहीं छापनी की शर्त पर बताया कि सरकार अपना खजाना पूरा करने में लगी है, जिन लोगों ने ठेका लिया है, उन्हें सर्वाधिक नुकसान हो रहा है। कई ठेकेदार फीस जमा करवा चुके हैं। सैल्समैन और अन्य खर्चे चालू है। शराब ठेके खोले नहीं जा रहे लेकिन बेसिक लाइसेंस फीस को बढ़ाने की तैयारी कर ली है जो शराब ठेकेदारों के साथ अनुचित हैं।

इतनी शराब की दुकानें
जिले में देशी शराब के १६५ समूह में १८७ दुकानें और अंग्रेजी की ३९ दुकाने हैं। इस जिले में १६५ समूहों के लिए ५५५५ तथा ३९ भारत निर्मित विदेशी मदिरा व बीयर खुदारा दुकानों के लिए ४०९७ आदेवन मिले। इन आवेदनों से आबकारी विभाग को २८.९६ करोड़ का राजस्व मिला।


नोटिफिकेशन जारी
सरकार ने देशी व अंग्रेजी शराब की ब्लक लीटर की बेसिक फीस बढ़ाने को लेकर विचार-मंथन चल रहा है। इस संंबंध में नोटिफिकेशन जारी हुआ है।
डॉ. भवानीसिंह राठौड़, जिला आबकारी अधिकारी



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.