Breaking News
recent

तीन स्थानों पर लगी आग, घंटों मशक्कत के बाद पाया काबू

बीकानेर. शहर में स्थित एक वूलन फैक्ट्री सहित तीन जगह लगी आग से रविवार को मशीनों सहित घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। नगर निगम की दमकलों ने इन तीनों स्थानों पर घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।जानकारी के अनुसार खारा औद्योगिक क्षेत्र में एक वूलन फैक्ट्री में सुबह लगी आग से वूलन मशीनों सहित फैक्ट्री में रखी वूलन व अन्य सामान खाक हो गया।

फैक्ट्री के जिस कक्ष में आग लगी, उसकी दीवारों और छत को भी नुकसान पहुंचा। निगम के सहायक अग्निशमन अधिकारी रूप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही बीछवाल फायर स्टेशन से गाडि़यां मौके पर भेजी गई। दमकलकर्मियों ने करीब तीन घंटे में छह गाडि़यों से पानी डालकर दोपहर करीब एक बजे आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि अरोड़ा टैक्सटाइल्स प्रा. लि. की फैक्ट्री में आग से दो मशीनों सहित अन्य सामान को नुकसान पहुंचा। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।


यहां भी लगी आग

जगदेववाला के पास एक ढाणी में लगी आग से घरेलू सामान व तूडी जल गई। अग्निशमन दल के मोहम्मद तारिफ ने बताया कि सीताराम की ढाणी में सूचना मिलने पर गाड़ी को भेजा गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं गांव गेरसर हुसंगसर में हाजी खां के मकान में लगी आग से घरेलू सामान जल गया।

आग लगने की सूचना मिलते ही मुरलीधर फायर स्टेशन से गाड़ी को मौके पर भेजा गया। आग बुझाने में करीब दो घंटे लग गए। अग्निशमन दल में ओलिवर नानक, बाबूलाल यादव, महावीर सिंह, कमलेश तिवाड़ी, गोपाल पंवार, नारायण सिंह, विजय कुमार एवं जगदीश शामिल थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.