Breaking News
recent

Video : सूरत से आसींद जा रही ट्रावेल्स बस में लगी आग

योगेश श्रीमाली
कुंवारिया.
कस्बे के मेला परिसर के सामने फोरलेन पर मंगलवार अलसुबह सूरत से आसींद जा रही ट्रेवल्स बस के पीछे वाले भाग में अचानक आग लग गई, जिससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने बताया कि प्रशासन की स्वीकृति लेकर सूरत गुजरात से 48 यात्रियों को लेकर एक ट्रैवल्स बस आसींद भीलवाड़ा की दिशा में जा रही थी। मंगलवार तड़के करीब सवा तीन बजे कुंवारिया मेला परिसर के सामने फोरलेन पर ट्रेवल बस के पीछे वाले हिस्से में आग लग गई। इससे बस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते यात्री बस से बाहर निकल गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सभी यात्री जैसे तैसे करके बस से नीचे उतर कर दूर हुए। ट्रावेल बस कुछ ही समय में पूरी तरह आग के गोले में परिवर्तन हो गई।

बस में आग लगने की सूचना पर कुंवारिया थाना प्रभारी पेशावर खान व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। खान ने आग की जानकारी जिला प्रशासन एवं दमकल को दी, जिस पर राजसमन्द से दमकल मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। पुलिस ने बताया कि ट्रेवल्स बस के चालक गिरधारीलाल के अनुसार ट्रेवल्स बस का लाइनर जलने से आग बस के पीछे के हिस्से में प्रारंभ हुई तथा देखते देखते पूरी बस में फैल गई। ट्रेवल्स बस के डीजल टैंक एवं पहिए आग की चपेट में आते ही धमाके की आवाज को सुनकर आसपास की बस्ती में रहने वाले काफी संख्या में ग्रामीण सहायता के लिए मौके पर पहुंच गए।

यात्रियों का सामान रह गया धरा
गहरी नींद में सो रहे यात्रियों को जैसे ही मालूम चला कि ट्रैवल्स बस में आग लगी है ऐसे में पूरी बस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सभी यात्री बस से बाहर निकलने के लिए प्रयास करने लगे। ऐसे में काफी संख्या में यात्रियों का लगेज एवं अन्य निजी सामान बस में रह गया जो कि आग की भेंट चढ़ गया।

खिड़कियों से कूदकर बचाई जान
ट्रैवल्स बस में सवार काफी यात्रियों ने बताया कि ट्रैवल्स बस में आग लगने की घटना के बाद में पूरी बस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ऐसे में बस के पीछे वाले हिस्से में सवार यात्री बस से बाहर निकलने का प्रयास करने लगे। उस दौरान आगे यात्रियों की भीड़ एवं पीछे बस में आग लगने से पीछे के हिस्से में सवार यात्री खिड़कियों से कूदकर अपनी जान को बचाया। कई यात्रियों ने बताया कि खिड़कियों से कूद कर बाहर निकले, जिससे उनकी जान बच गई। कुछ यात्रियों के खिड़कियों से कूदने के दौरान असंतुलित होने से हल्की चोटें भी आ गई है । ट्रैवल्स बस में सवार यात्रियों ने बताया कि समय रहते बाहर निकल गए, अन्यथा जब आग लगने की जानकारी हुई तब पीछे के हिस्से में विकराल रूप से आग लग चुकी थी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.