Breaking News
recent

सरकारी स्कूलों में निकली शिक्षकों की भर्ती, 18 जून को साक्षात्कार

सीकर. जिले में ब्लॉक स्तर पर नव स्थापित महात्मा गांधी राजकीय स्कूल (अंग्रेजी माध्यम) के लिए 18 व 19 जून को विभिन्न पदों पर साक्षात्कार होंगे। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि डाइट मुख्यालय पर दो पारियों में साक्षात्कार चलेंगे। पहली पारी सुबह नौ से दस बजे तक एवं दूसरी पारी दोपहर एक से दो बजे तक चलेगी। जिसमें ब्लॉकवार सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के साक्षात्कार लिए जाएंगे। साक्षात्कार में उत्तीर्ण होने पर ही शिक्षकों की भर्ती होगी।

यूं होंगे साक्षात्कार


महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लिए दो पारियों में होने वाले साक्षात्कार पहले दिन पहली पारी में खंडेला व दांतारामगढ़ ब्लॉक की स्कूलों के लिए होंगे। जबकि दूसरी पारी में श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, पाटन ब्लॉक के होंगे। इसी तरह ा दूसरे दिन पहली पारी में पिपराली, लक्ष्मणगढ़ एवं दूसरी पारी में धोद व फतेहपुर ब्लॉक के साक्षात्कार होंगे।

जानकारी के अनुसार अध्यापक लेवल-2 (विषय अंग्रेजी व गणित), अध्यापक लेवल प्रथम विषय अंग्रेजी 2, हिंदी, गणित, पर्यावरण, पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड थर्ड, प्रयोगशाला सहायक ग्रेड थर्ड, अध्यापक ग्रेड थर्ड कम्प्यूटर शिक्षण के लिए योग्यताधारी कनिष्ठ सहायक, सहायक कर्मचारी के पद साक्षात्कार कार्यक्रम में शामिल किए गए हैं। साक्षात्कार में शामिल होने वाले सभी आशार्थियों को कोविड 19 के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए साक्षात्कार स्थल पर पहुंचना होगा।

किस ब्लॉक में कहां स्कूल

ब्लॉक मुख्यालय स्कूल
दांतारामगढ़ दांता
धोद धोद
फतेहपुर रोलसाबसर
खंड़ेला होद खंड़ेला

लक्ष्मणगढ़ वार्ड नंबर 10 लक्ष्मणगढ़

नीमकाथाना ढ़ाणी गुमान सिंह

पाटन चनेजा की नांगल

पिपराली गोकुलपुरा
श्रीमाधोपुर श्रीमाधोपुर



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.