मेनार. सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के बाद से ही आसमान से बरस रही आग को गत रात्रि में हुई बारिश ने ठंडी कर दी। 30-35 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ मध्य रात्रि में अचानक मौसम बदलने के बाद हुई हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया है । दक्षिण पूर्वी हवाओं ने तन मन खुश कर दिया है। बीते कई दिनों से प्रचंड गर्मी थी। सड़केंं तवा सी गर्म हो गर्ई थी। नाैैतपा की शुरुआत से ही आसमान से आग बरस रही थी और गर्म हवाएं शरीर को झुलसा रही थी लेकिन शनिवार रात मेें बारिश के बाद रविवार का दिन का मौसम बेहद सुहावना हो गया। गत शाम से ही बदली के चलते गर्मी में कमी आ गई थी । देर रात साढ़े 11 बजे करीब दक्षिण पूर्वी हवाओं ने क्षेत्र को अपने आगोश में ले लिया रात में डेढ़ बजे हुई बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई । आलम ये रहा कि महज 24 घंटों में वल्लभनगर उपखण्ड सहित मेनार में अधिकतम तापमान छह डिग्री नीचे लुढ़क गया। एक तरफ तापमान पिछले दिवस 42 से 43 डिग्री अधिकतम दर्ज हुआ था वो रविवार को 6 डिग्री लुढ़ककर 36 डिग्री पर पहुंंच गया वहींं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। दिनभर में 14 किमी की रफ्तार से हवाएं चली । हल्की बारिश से जायद फसलोंं को फायदा हुआ वहींं खेत नरम पड़ने से किसान खेतों की हंकाई में जुट गए ।
मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह तक मौसम के ऐसा ही बने रहने की उम्मीद है । अगले 3-4 दिन में बादलों की आवाजाही रहने की संभावना है। वहीं कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बौछारें भी पड़ सकती हैं। इसके चलते तापमान कम ही रहेगा।





No comments:
Post a Comment