Breaking News
recent

कल्याणपुर ( ऋषभदेव) का एक मरीज पॉजिटिव, संख्या 587

भुवनेश पंड्या
उदयपुर. रविवार का दिन राहत भरा रहा। दिन भर में यहां ऋषभदेव क्षेत्र के कल्याणपुर का एक मरीज पॉजिटिव पाया गया, ऐसे में उदयपुर में अब संख्या बढकऱ 587 हो चुकी है। यह प्रवासी है।

ये वीडियो करेंगे कोरोना से बचाव

- सरकार की साइट पर उपलब्ध है कई वीडियो- राजस्वास्थ्य डॉट कॉम के जरिए ले सकते हैं कोरोना से बचाव की जानकारी
उदयपुर. कोरोना से बचाव के लिए सरकार ने अपनी चिकित्सा विभाग की साइट पर कुछ ऐसे वीडियो उपलब्ध करवाए हैं, जो मानव के स्वास्थ्य व्यवहार से जुड़े हुए हैं। इन वीडियो के माध्यम से कोई भी सीधे ये जान सकता है कि आखिर कोरोना काल में क्या-क्या बदलाव आए हैं और हम कैसे सुरक्षित व स्वस्थ रह सकते हैं। इसके लिए बिहेवियोरल हैल्थ विंडो पर जाकर क्लिक कर अंग्रेजी व हिन्दी भाषा में उपलब्ध वीडियो को देखकर जानकारी ली जा सकती है। इसमें कई ऐसे विषय विशेषज्ञ है जिन्होंने कोरोना को करीब से देखा है, उसके मरीजों को समझा, परखा व उन्हें उपचार कर ठीक तक किया है।


---------

ये है लिस्ट:

- एम्स दिल्ली के डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया, एम्स मनोचिकित्सक डॉ कौशिक सिह्ना, डॉ नीरज निश्चल मेडिसिन एम्स ने कोरोना के संदर्भ में कई महत्वपूर्ण जानकारी ऑनलाइन शेयर की हैं। उन्होंने स्टिग्मा से जुड़े विषयों पर बातचीत की है। ये यू ट्यूब पर भी उपलब्ध है।

- लॉक डाउन से लेकर कोरोना काल में तम्बाकू को सुरक्षित रूप से कैसे छोड़ा जाए, तम्बाकू छोडऩे की समस्याओं से कैसे बचा जाए इस पर डॉ गुलेरिया सहित डॉ रवीन्द्र रॉय जानकारी दे रहे हैं।

- स्टे्रस मैनेजमेंट के लिए योगा कैसे किया जाए इसकी जानकारी निमहांस के डॉ हेमन्त भार्गव जानकारी दे रहे हैं।

-स्ट्रेस मैनेजमेंट में मेडिटेशन का क्या महत्व है, कैसे किया जाए, ये बेहद जरूरी है, इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से डॉ हेमन्त इसे डेमो के जरिए मेडिटेशन करके जानकारी दे रहे हैं।

- लॉक डाउन यानी कोरोनाकाल में कैसे शराब को पीने से छोड़ा जा सकता है। ये जानकारी एम्स डायरेक्टर डॉ गुलेरिया और डॉ रवीन्द्र दे रहे हैं।

- मेंटल हैल्थ सहित अन्य कई जानकारियों वीडियो के माध्यम से इस साइट पर उपलब्ध है। इसे देखकर या इस पर अमल कर हर कोई



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.