Breaking News
recent

चूरू जिले के 8 लोग कोरोना से ठीक हुए।


चूरू । शनिवार को प्राप्त जांच रिपोर्ट के अनुसार चूरू जिले के 8 कोरोना पॉ​जिटिव लोग ठीक हुए हैं। 
जिला कलक्टर संदेश नायक ने बताया कि रतनगढ़ के वार्ड 9 के 6 लोगों की रिपीट सैंपल में जांच रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। इसके अलावा बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती दो लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई हैं। इनमें से एक रोगी पड़िहारा व एक रोगी राजलदेसर का है। इससे पूर्व शुक्रवार को प्राप्त जांच रिपोर्ट में 19 लोग कोरोना पॉजिटिव से ​नेेगेटिव आए थे।
Anonymous

Anonymous

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.