Breaking News
recent

पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान


जयपुर । पूर्व सैनिक सेवा परिषद और हमारा भारत मंच ने शुक्रवार को कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया । परिषद की ओर से विद्याधर नगर पुलिस थाने के 45 पुलिस जवानों को साफा पहनाकर और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 
कार्यक्रम में परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष कर्नल देव आंनद गुर्जर ने कहा कि कोरोना योद्धाओ का सम्मान कर पूर्व सैनिक सेवा परिषद के कार्यकर्ता स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। 
प्रदेश महामंत्री कर्नल बुंदेला ने कहा कि कोरोना के दौर में पुलिसकर्मी अपनी स्वयं की चिंता किए बिना दिन-रात सेवा दे रहे हैं । ऐसे समय में हर भारतीय नागरिक का दायित्व बनता है कि इन योद्धाओं का सम्मान करें।

Anonymous

Anonymous

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.