आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि ( 12:58 AM, जून 14 तक ) व दिन शुक्रवार का है। इस दिन पूर्व भाद्रपद नक्षत्र ( 09:28 PM तक- उत्तर भाद्रपद ) रहेगा।
आज का राशिफल : Today Rashifal - 13 JUNE 2020,Friday
1. मेष राशि - समय उत्तम है। आज जीवन में कुछ बड़े मौके मिलने की संभावना है, समय का भरपूर लाभ लें। धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा।
2. वृषभ राशि - समय सफलतादायक है। कारोबार में नए अवसर लाभ दिलवाएंगे। आज का दिन जरूरी कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। संतान के कार्यों से मन दुखी होगा।
3. मिथुन राशि - आज पूरी तरह से सतर्क रहें और अपना काम ईमानदारी से करें। आर्थिक मामले सुलझेंगे। लेकिन भितरघात वालों से सावधान रहे अन्यथा कार्य स्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी।
4. कर्क राशि - राजकीय कार्यो में अवरोध आने की संभावना के बीच स्वास्थ बिगड़ सकता है। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। विधुत उपकरण खरीदने के योग हैं।
5. सिंह राशि - किसी के जवाब के बेसब्री से इन्तजार के बीच नौकरी में बदलाव के योग हैं। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होगे। दांतों में विकार की सम्भावना है। मेहनत के बावजूद पूर्ण फल प्राप्त नहीं होगा।
6. कन्या राशि - वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें न की दूसरो को बदलने की कोशीश करे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट आरधना सहायक होगी।
7. तुला राशि - छोटी छोटी बातों पर क्रोध आना आप के लिए नुकसान दायक हो सकता है। कई दिनों से जो कार्य आप करना चाहते थे, वह आज कोई और कर जाएगा। शत्रु हावी हो सकते है।
8. वृश्चिक राशि - व्यवसाय में उन्नति के साथ ही स्वास्थ में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को लें कर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आएंगे। भूमि भवन सम्बंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे।
9. धनु राशि - जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। आजीविका को ले कर भी आप चिंतित रहेंगे। विवाह योग्य वाहन सुख की प्राप्ति संभव हे।
10. मकर राशि - अपने वाक् चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। सुख सुविधा की वस्तुओं पर धन खर्च होगा। आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुक्सान आप का ही होगा।
11. कुम्भ राशि - वाहन सुख मिलने के योग है। समय पर काम करना सीखें। कार्य की अधिकता और समय की कमी का आभास होगा। संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी।
12. मीन राशि - आपकी व्यवहार कुशलता की तारीफ़ होगी। वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढेगी। दूसरों की निजी जिन्दगी में दखल देना बंद करे। आप को सोच बदलने की जरूरत है। भाई बहनों से विवाद की स्थिती बन सकती है।





No comments:
Post a Comment