Breaking News
recent

पहले अनुमति लो, फिर किसी भी ऑफिस में काम के लिए जाओ

भुवनेश पंड्या

उदयपुर. किसी भी ऑफिस में कोई भी व्यक्ति यदि कार्य करता है तो उसे हर हाल में इन नियमों का पालन करना होगा। साथ ही यदि किसी बाहरी व्यक्ति को कोई कार्य है तो वह अधिकारी या संबंधित कार्मिक से अनुमति लेने के बाद ही ऑफिस जाए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने ऑफिस खुलने के साथ ही ये आदेश जारी किए हैं।

-----
ऑफिस...कार्यालय और अन्य कार्यस्थल, जो साथ बैठकर कार्य करने का स्थान होता है, वहां जैसे स्टेशनों, गलियारों, लिफ्ट और सीढि़यों, पार्किंग स्थानों, कैफेटेरियां, बैठक कमरे और कॉन्फ्रेंस हॉल में कोविड-१९ का संक्रमण तेजी से फैल सकता है, जो अधिकारियों, कर्मचारियो से होता हुआ आने वाले आगंतुकों को भी शिकंजे में ले सकता है। इसे रोकने के लिए ये करना जरूरी है। सरकार की ओर से इसे कई हिस्सों में बांटा है।

1. सामान्य निवारक उपाय
- 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों, कोमॉरिडिटी वाले व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं को सलाह दी गई है कि आवश्यक और स्वास्थ्य उद्देश्यों को छोडक़र घर पर रहें।

- सार्वजनिक स्थानों पर न्यूनतम 6 फ ीट की दूरी बनाए रखें।
- फेस कवर और मास्क का उपयोग।

- साबुन से 40-60 सेकंड के लिए हाथ धोने का अभ्यास करें। अल्कोहल आधारित हैंड सैनेटाइजर का उपयोग नियमित।
- खांसते छीकते समय रूमाल का इस्तेमाल

- गेट खोलते समय हाथों से ज्यादा कोहनी का इस्तेमाल हो
- किसी भी स्थान पर थूकना सख्त वर्जित।

- प्रत्येक कर्मचारी के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप जरूरी।
-----

2. ऑफिस के लिए जरूरी
- किसी भी व्यक्ति के प्रवेश के लिए हाथ धोना जरूरी, सैनेटाइजर डिस्पेंसर और थर्मल स्क्रीनिंग हो।

- केवल जरूरी कर्मचारियों आगंतुकों को अनुमति दी जाएगी।
- यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी कंटेनमेंट जोन में रहता है तो उसकी विभागीय अधिकारी को सूचना होनी चाहिए। ऐसे कर्मचारियों को घर से ही काम करने की अनुमति दी जानी चाहिए।

- वाहन चालक सोशियल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे। कंटेनमेंट जोन वाले चालक को अनुमति नहीं दी जाएगी।
- अधिकारियों की गाडि़यों को नियमित डिस्इन्फेक्ट किया जाएगा, हाइपोक्लोरोइट सोल्यूशन का छिडक़ाव नियमित करना होगा।

- हाई रिस्क कर्मचारियों, गर्भवती को सीधे फ्रंटलाइन काम वालों के संपर्क में आने से बचना होगा। प्रयास ये हो कि एेसे लोग घर से ही कार्य करें।
- सभी अधिकारियों और कार्मिकों को अनिवार्य रूप से मास्क लगाना होगा।

- आगंतुकों को अधिकारियों से मिलने से पहले अनुमति के बाद ही कार्यालय आना है।
- ज्यादातर बैठकें वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से हो।

- कार्यालय समय, दोपहर के भोजन का समय जरूरत के आधार पर रखा जाए।
- पार्किंग स्थल और परिसर के बाहर उचित भीड़ प्रबंधन हो।

- कार्यालय परिसर के बाहर और भीतर कोई भी दुकान, स्टॉल, कैफेटेरिया में सोशियल डिस्टेंसिंग जरूरी।
- कार्यस्थल पर नियमित सफाई

- वॉशरूम में हैंड सैनिटाइजर, साबुन और बहते पानी की नियमित आपूर्ति जरूरी।
- बैठने की व्यवस्था इस तरह से हो कि तय दूरी रहे।

- लिफ्ट से आना-जाना बंद होना चाहिए।
- एयर.कंडीशनिंग, वेंटिलेशन के लिए निर्देशों का पालन जरूरी।

सभी एयर कंडीशनिंग उपकरणों का तापमान सेट हो।
- दरवाजों, रेलिंग व अन्य एेसी जगह, जहां लोगों की आवाजाही नियमित हो, वहां हाइपोक्लोराइट सोल्यूशन का छिडक़ाव हो।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.