लूणकरनसर. राष्ट्रीय राजमार्ग-६२ पर मेहराणा प्याऊ के समीप शनिवार सुबह एक ट्रक व टैम्पो की आमने-सामने हुई टक्कर में एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। सीआइ ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि महाजन थाना क्षेत्र के गुंसाईणा निवासी श्योपत राम नायक ने मामला दर्ज करवाया कि शनिवार को उसका पुत्र दिनेश व टिकूराम टैम्पो लेकर बीकानेर की तरफ से आ रहे थे। इस दौरान राजमार्ग-६२ पर मेहराणा प्याऊ के समीप शनिवार सुबह करीब चार बजे टैम्पो को साइड में कर टीकूराम खड़ा था।
तब सामने से लूणकरनसर की ओर से आ रहे एक ट्रक चालक ने लापरवाही से टैम्पो को टक्कर मार दी। हादसे में गुंसाईणा निवासी दिनेश (१७) पुत्र श्योपतराम नायक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में टैम्पो क्षतिग्रस्त हो गया तथा ट्रक पलटने से उसमें भरे थैले बिखर गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।





No comments:
Post a Comment