Breaking News
recent

अस्पताल में भर्ती मरीज हो गया संक्रमित, अंत तक कोई लक्षण नहीं, इसलिए मौत कोरोना नहीं

ग्राउंड रिपोर्ट

जोधपुर. महात्मा गांधी अस्पताल में पिछले एक पखवाड़े से भर्ती पीपाड़ सिटी साथिन निवासी को मरने के बाद कोरोना संक्रमण निकला। इस रोगी का मरणोपरांत लिया गया सैंपल पॉजिटिव आया। रोगी टीबी व आदतन एल्कॉलिक था। माना जा रहा हैं कि रोगी अस्पताल में ही संक्रमित हो गया। रोगी में कोरोना के अंतिम समय तक कोई लक्षण नहीं थे। इस कारण प्रशासन ने इसकी मौत को कोविड-19 की सूची में सम्लिलित नहीं किया है। जबकि इससे पहले नई सड़क निवासी फंदे पर लटक कर मरने वाले रोगी को भी कोरोना पॉजिटिव नहीं माना गया। प्रशासन के रिकॉर्ड में अभी भी 26 मौतें दर्ज हैं, जबकि कोरोना संक्रमित 28 मरीज दम तोड़ चुके हैं। शहर में मंगलवार सुबह जोधपुर जेएनवीयू की परीक्षा प्रभारी कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद शाम की रिपोर्ट में कमला नेहरू नगर स्थित एसबीआई बैंक के तीन कर्मचारी भी संक्रमित पाए गए। इसके अलावा सोमानी कॉलेज के पास एक बैंक का गार्ड भी संक्रमित निकला है। इसके अलावा दो दिन पूर्व इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के तीन कर्मचारी भी संक्रमित निकले। इस कारण आईआईटी में मंगलवार को सैंपलिंग कराई गई है।

शहर में मंगलवार को कोरोना के 64 नए मामले सामने आए और दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इनमें एक रोगी की मौत सोमवार को हो गई थी। जोधपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1944 पहुंच गई है। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज ने 8, एम्स ने 16 और डीएमआरसी ने 41 संक्रमित बताए हैं। कुल 1997 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 3.25 फीसदी रोगी संक्रमित निकले हैं। संक्रमितों में 18 महिलाएं और 47 पुरुष पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी संक्रमित की आयु 5 से 67 साल के मध्य है।
जोधपुर में बीते सोमवार को एक साथ तीन मरीजों की मौत हो गई। वहीं मंगलवार को सिवांची गेट के अंदर निवासी मो. खान (76 ) की महात्मा गांधी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। महात्मा गांधी अस्पताल में दूसरी मौत साथिन पीपाड़ निवासी भियाराम (55) की भी मौत हो गई। रोगी 24 मई से अस्पताल में भर्ती था। रिपोर्ट में टीबी भी सामने आया था, रोगी पॉजिटिव था, लेकिन कोरोना लक्षण नहीं थे। जबकि जोधपुर में पहली मौत 8 अप्रेल को हुई थी।

----

यहां से आए संक्रमित

एफ 75 राजेश मोटर्स फेज-2 बासनी- 3
मूलराज लोहावट ( सरकारी रिकॉर्ड में पता)-2

चंद्रा नगर लोहावट ( सरकारी रिकॉर्ड में पता)-1
डी-31 सरस्वती नगर-1

बड़लों का चौक-5
कलाल कॉलोनी गली नं.6-1

व्यायामशाला के पास वार्ड 49- 4
नया तालाब मोतीकुंड-1

रावत बिल्डिंग-3
शिवगौरी अपार्टमेंट वैशाली टाउनशिप-1

पीपाड़ सिटी-1
भदवासिया-1

17 ई चौहाबो-1
52 शांतिनगर-1

मिल्कमैन कॉलोनी-1
राईका का बाग-1

जावल विहार-1
प्रतापनगर क्षेत्र-16

सोजती गेट सुहारों का बास-1
बालरवा तिंवरी-2

कमला नेहरू नगर सोमानी कॉलेज के पास-1
89 बी दिलीप नगर-1

लाला लाजपतराय कॉलोनी पांचवीं रोड-1
बड़ली-1

136 ए शंकर नगर-3
तिलवादिया मैन चौराहा-1

खोखरिया बेरा-1
काली बेरी सूरसागर-1

चांदपोल सूरसागर-1
राजबाग सूरसागर-1

कमला नेहरू नगर-3
लक्ष्मीनगर-1

---------------------------

46 रोगी हुए डिस्चार्ज

डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज संबद्ध अस्पतालों से 20, एम्स से 16 और 10 मरीज होम आइसोलेसन से डिस्चार्ज हुए हैं। डिस्चार्ज रोगी नवचौकिया चौहाबो 8 सेक्टर, प्रतापनगर, नागौरी गेट, बकरा मंडी, उदयमंदिर, मोचियों की घाटी, लक्ष्मी नगर पावटा, क्षेत्रपाल चबूतरा, झालामंड, केन्द्राचनल पाली रोड, एम्स रेजिडेंसियल कॉम्पलैक्स का रेजिडेंट डॉक्टर, बासनी द्वितीय फेज, रेलवे स्टेशन के पास, रामदेव चौक नवचौकिया व लाला लाजपतराय कॉलोनी पांचवीं रोड निवासी है।

------

कोरोना मीटर
अस्पताल - एमडीएम, एम्स जोधपुर, एमजीएच, बोरानाडा कोविड सेंटर

कुल पॉजिटिव भर्ती-485
पॉजिटिव से नेगेटिव-1432

डिस्चार्ज-1431
कुल मौतें-28



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.