Breaking News
recent

संघ स्वयंसेवकों का सेवा समर्पण: रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने को नि:शुल्क बांट रहे होम्योपैथी दवा


जयपुर । कोरोना महामारी के संक्रमण काल मे गत कई माह से अनवरत समाज सेवा में जुटे हैं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक । जो अनूठे सेवा कार्य से अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। 
लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए स्वयंसेवकों द्वारा होम्योपैथी दवा का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में जयपुर महानगर के मानसरोवर भाग व सीकर नगर के स्वयंसेवक दिन-रात एक किए हुए हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए 11 जून को मानसरोवर नगर की सेवा बस्ती सेक्टर 42 में नगर सेवा प्रमुख दयानंद के नेतृत्व में स्वयंसेवकों द्वारा 140 परिवारों में 700 लोगों के लिए होम्योपैथी दवा का वितरण किया गया। 

इसी प्रकार सीकर नगर के स्वयंसेवक गत 20 दिनों से निरन्तर होम्योपैथी दवा का नि:शुल्क वितरण कर रहे हैं। यहां 200 स्वयंसेवकों द्वारा 12 सेवा बस्तियों सहित नगर की 22 बस्तियों में 6 हजार से अधिक परिवारों को दवाई का नि:शुल्क वितरण किया जा चुका है।

Anonymous

Anonymous

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.