चूरू - राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के अंतर्गत चूरू जिले के अल्पसंख्यक समुदाय के युवक-युवतियों से विभिन्न कौशल प्रशिक्षणों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद नियाज ने बताया कि अल्पसंख्यक मामलात विभाग के निर्देशानुसार मुस्लिम, सिख, इसाई, जैन, पारसी एवं बौद्ध समुदाय के युवाओं से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, टैली अकाउंटिंग, पलंबर, इलेक्ट्रिकल, कटिंग, टेलरिंग, ब्यूटी पार्लर आदि प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आजीविका एवं रोजगार के अवसर मुहैया कराने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए आरएमएफडीसीसी के तहत ऋण प्रदान करने में प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए 18 से 35 आयु वर्ग के आठवीं से 12वीं पास इच्छुक अल्पसंख्यक युवा अपने आवेदन अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। कोविड-19 को देखते हुए जरूरी सावधानी बरतते हुए युवा अपने आवेदन अंतिम परीक्षा की अंक तालिका, आधार कार्ड, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण, मोबाइल नंबर के साथ जमा करवा सकते हैं।





No comments:
Post a Comment