Breaking News
recent

शिक्षकों के तबादले करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री के नाम भेजा ज्ञापन।

बीदासर । शिक्षक संघ राजस्थान एलिमेंट्री एंड सैकंडरी टीचर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष मोहरसिंह सलावद एवं चूरू जिलाध्यक्ष रामावतार पबड़ी जिला महामंत्री सुनील बैरासर ने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को ज्ञापन भेजकर शिक्षकों के तबादले करने की मांग की है। 
   जिलाध्यक्ष ने ज्ञापन में  लिखा है कि गत वर्ष हुए 
तबादलो में केवल व्याख्याता एवं प्रधानाचार्य पद पर ही स्थानांतरण हुए थे अन्य पदों पर तबादले होते उससे पहले ही राज्य में आचार संहिता लग गई I प्रतिबंधित जिलों से शिक्षक लंबे समय से तबादलो की मांग करते आ रहे है। इसलिए प्रतिबंधित जिलों से भी रोक हटाकर इन जिलों में भी शिक्षकों के तबादले किए जाए। जिलाध्यक्ष  ने बताया की प्रदेश में उपचुनाव होने के कारण नागौर और झुंझुनू जिले के प्रधानाचार्य एवं व्याख्याता के तबादले नहीं हुए इसलिए अब तबादलों से रोक हटाकर स्थानांतरण किए जाएं साथ ही वरिष्ठ अध्यापकों के तबादले हेतु ऑनलाइन आवेदन लिए जाने के बावजूद तबादले नहीं हुए इसलिए पूरे राज्य भर के वरिष्ठ अध्यापकों के तबादले किए जाएं एवं अध्यापक व प्रबोधक के भी ऑनलाइन आवेदन लेकर तबादले किए जाएं I
Anonymous

Anonymous

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.