Breaking News
recent

आज का राशिफल : क्या खास लेकर आया है मंगलवार का दिन आपके लिए, देखें यहां

आज ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि ( 12:04 PM तक - द्वादशी) व मंगलवार का दिन है। इस दिन चित्रा नक्षत्र ( 10:55 PM तक-स्वाती ) रहेगा। आज निर्जला एकादशी का दिन है।

आज का राशिफल : 02 June 2020

1. मेष राशि- पढ़ाई में रूचि की कमी रहने के साथ ही पैरो में दर्द बना रहेगा। उत्तेजना से कार्य बिगड़ेगे। व्यय वृद्धि होगी। तनाव और चिंता हावी होंगे। जोखिम न उठाएं।

2.वृषभ राशि- अपने व्यवसाय को ले कर यात्रा होगी, यात्रा लाभकारी रहेगी। प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी। बकाया वसूली होगी।

3. मिथुन राशि- कार्यप्रणाली में सुधार के बीच भय, चिंता तथा तनाव का माहौल ख़त्म होगा। लेकिन परिवार में पूछ परख कम होगी। वहीं मेहनत अधिक होगी।

4. कर्क राशि- आज का दिन महत्वपूर्ण है। नए लोगों से जरा सम्भल कर मित्रता करें। किसी देव स्थान का भ्रमण सम्भव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। दुर्घटनादि से बचने के साथ ही विवाद से भी दूर रहें।

MUST READ : गंगा दशहरा 2020 आज- ऐसे द्वार पत्र जो घरों पर नहीं गिरने देते बिजली, जानिये कब और कैसे लगाते हैं इन्हें

https://www.patrika.com/religion-and-spirituality/door-letters-that-do-not-let-electricity-fall-on-homes-6122451/

5. सिंह राशि- दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। अतिविश्वास हानिकर सिद्ध होगा। संतो का सानिध्य मिलने की संभावना है।

6. कन्या राशि- मकान बदलने से लाभ होगा। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य में बाधा संभव है।

7. तुला राशि- अपने कॅरियर को ले कर ईमानदारी बरतें। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं जो लाभ देंगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। थकान होगी।

8. वृश्चिक राशि- समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा। सोच विचार कर व्यापार करें अन्यथा अचानक हानि संभावित है।

9. धनु राशि- आप अपने हौसले से ही उन्नति करेंगे। नए वस्त्र की प्राप्ति सम्भव है। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपसी विवाद न करें। शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में प्रयास ‍अधिक करना पड़ेगे।

10. मकर राशि- कार्यसिद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ होगा। लेकिन, कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होंने की संभावना है। आप की गलती के कारण बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। बातचीत से काम बन जाएंगे।

11. कुंभ राशि- बड़ों की बात भी मानना आज उचित रहेगा। पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात आज संभव है। मित्रो से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा।

12. मीन राशि- आज किसी से भी विवाद न करें। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। यात्रा लाभकारी रहेगी। आप की मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेशादि सफल रहेगा। कुबुद्धि से हानि संभव है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.