Breaking News
recent

शहर के आवासीय क्षेत्र में मंडराया टिड्डी दल

बीकानेर. आंधी-बारिश के मौसम में टिड्डियों ने किसानों के पसीने छुड़वा दिए है। टिड्डी दल जिले में लगातार हमले कर रहा है। गनीमत है इन दिनों कोई फसल पकाव पर नहीं है। ऐसे में काश्तकारों और कृषि विभाग के लिए थोड़ी राहत है। सोमवार सुबह कृषि विभाग की टीमों ने करीब आधा दर्जन गांवों में 1200 हैक्टेयर में टिड्डियों को नियंत्रित किया था, लेकिन शाम ढलते-ढलते टिड्डियों का एक दल बीकानेर के तिलक नगर के आवासीय क्षेत्र में आसमान पर मंडारने लगा। वहीं दूसरा दल हुसंगसर, मसूरी, सादासर में भी देखा गया। इसके रात को नीचे उतरने के बाद ही नियंत्रण करने की कार्रवाई की जाएगी।


इन गांवों में किया था खात्मा

कृषि विभाग के सहायक निदेशक डॉ.रामकिशोर मेहरा के अनुसार सोमवार अल सुबह से ही अलग अलग टीमों ने कई गांवों में टिड्डी का खात्मा किया था। पूनरासर गांव में करीब 250 हैक्टेयर में टिड्डियों को मारा गया। इसके अलावा सूडसर, राजेड़ू, मसूरी, मान्नायाणा, टेऊ, जैसलसर सहित कई गांवों में 1200 हैक्टेयर में टिड्डियों पर नियंत्रण किया गया। इन गांवों में रविवार रात को टिड्डियों का दल पहुंचा था।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.