अजमेर.गली-मोहल्लों के बाद अब कोराना corona ने सरकारी दफ्तरों में भी दस्तक दे दी है। पंचशील स्थित अजमेर विद्युत वितरण निगम DISCOM के मुख्यालय headquarters भवन building में कार्यरत एक कर्मचारी Employee की कोरोना रिपार्ट पॉजिटिव positive आई है। इसके बाद अब निगम मुख्यालय में हडक़म्प मच गया है। मामले के अनुसार निगम की प्रथम मंजिल पर लेखा शाखा की सीपीसी विंग है। यहां पर भूतपूर्व सैनिक जसराज डाक रिसीव्ड डिस्पैच (बाबू) का काम करता है। ब्यावर हाल दौराई निवासी जसराज ने दो दिन पूर्व तबीयत खराब होने की शिकायत की थी इस पर सीपीसी के अधिकारियों ने उसे घर जाने और जांच करवाने की सलाह दी। जसराज ने जब अपनी जांच करवाई तो रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। फिलहाल कर्मचारी का जेएलएन अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुख्यालय भवन में कोरोना पॉजिटिव का मामला आने पर अन्य कर्मचारी भयभीत है। भवन के जिस ब्लॉक में सीपीसी विंग उसके पास ही निगम की सिविल,पीआरओ विंग तथा अन्य कर्मचारियों की भी विंग है।
सीपीसी cpc स्टॉफ होम आईसोलेट
सीपीसी के सभी कर्मचारियों को होम आईसोलेट करने के निर्देश दिए गए है। निगम सचिव के अनुसार मामले की जानकारी चिकित्सा विभाग को दे दी गई है। विंग को सेनेटाइज किया गया है। जिस रूम में कर्मचारी काम कर रहा था उसे सील कर दिया गया है।
भवन प्रतिदिन होता है सेनेटाइज
करोना से बचाव के लिए विद्युत भवन प्रतिदिन सेनेटाइज किया जाता है। इस पर पांच हजार रुपए खर्च होते हैं। प्रवेश द्वार पर ही आगंतुको का थर्मल स्कैनर से तापमान चेक किया जाता है। हैंड सेनेटाइजर भी रखा गया है। तापमान की जांच भवन के सुरक्षा गार्ड ही करते हैं।
read more: ऑडिट में निकाली टाटा पावर की २0 करोड़ की रिकवरी





No comments:
Post a Comment