Breaking News
recent

बाड़मेर शहर के सरदारपुरा में मां-बेटी को कोरोना, मुंबई से एक दिन पहले आई थी

बाड़मेर. बाड़मेर शहर के सरदारपुरा क्षेत्र में मंगलवार को कोरोना के पॉजिटिव केस सामने आए हैं। मुंबई से लौटे परिवार में मां-बेटी के नमूने की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सोमवार को एक गाड़ी में परिवार के साथ दोनों बाड़मेर लौटी थी।
पीएमओ डॉ. बीएल मंसूरिया ने बताया कि मुंबई से सोमवार को आए परिवार के 6 लोगों के नमूने लेकर जांच को भेजे गए थे। इनमें प्रारंभिक लक्षण होने के कारण तुरंत ही नमूने ले लिए गए तथा होम क्वारंटीन किया गया था। मंगलवार शाम को मिली रिपोर्ट में 11 साल की बेटी व 45 साल की मां की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण मिला है। वहीं शेष चार जनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
कोविड-केयर सेंटर किया शिफ्ट
पीएमओ ने बताया कि टीम को तुरंत पॉजिटिव के घर पर भेज दिया गया। वहां से एंबुलेंस से दोनों पॉजिटिव को उत्तरलाई रोड स्थित कोविड केयर सेंटर शिफ्ट कर दिया है।
अब नए क्षेत्र में कोरोना
शहर के अब नए क्षेत्र में कोरोना का संक्रमण हुआ है। अब तक गांधीनगर, इंद्राकॉलोनी व चौहटन चौराहा क्षेत्र में पहले केस मिल चुके हैं। ये मरीज नेगेटिव भी होने के बाद घर जा चुके हैं। अब दो नए पॉजिटिव केस ने फिर से विभाग की चिंता बढ़ा दी है
अब आंकड़ा पहुंचा 103 पर
बाड़मेर में पिछले तीन दिनों से कोई केस नहीं मिला था। इसके बाद मंगलवार को एक ही दिन में चार नए केस सामने आ गए। जिले में अब पॉजिटिव केस का आंकड़ा बढ़कर 103 पर पहुंच गया है। जिले में अब तक मिले पॉजिटिव केस में 85 प्रवासी लोग हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.