Breaking News
recent

जयपुर और जोधपुर के मुकाबले उदयपुर में नमूने कई गुना कम

भुवनेश पंड्या
उदयपुर. कोरोना पॉजिटिव मामलों में हमारे यहां सेंपलिंग बेहद कम हो रही है। जयपुर और जोधपुर के बाद भले ही प्रदेश में हमारा तीसरा स्थान है, लेकिन इन दोनों शहरों की तुलना में हमारे यहां कोरोना की जांच काफी कम हो रही है। प्रदेश में कुल 9475 मामलों में से अकेले जयपुर के खाते मे 2097 केस है, जबकि जोधपुर 1606 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। उदयपुर पॉजिटिव केसों में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

----------
शहर-नमूने- पॉजिटिव मरीज

जयपुर- 70309- 2097
जोधपुर- 80322- 1606

उदयपुर- 17199-568
------

तुलना
- जयपुर में उदयपुर की तुलना में करीब चार गुना पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जबकि यहां जांचें करीब साढ़े चार गुना ज्यादा हुई है।

- जोधपुर में उदयपुर की तुलना में करीब तीन गुना से अधिक पॉजिटिव मामले मिले हैं, जबकि यहां जांचें करीब पांच गुना की गई है।
-----

उदयपुर से कुछ कम पॉजिटिव केस वाले शहर और जांच
शहर - जांच- पॉजिटिच

पाली- 10535- 530
कोटा- 27877- 493

नागौर- 15324- 469
-------

हमारे यहां जांच कम क्यों ?
- जब उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज की लैब में कोरोना की जांच सुविधा है तो भी यहां नमूने कम लेने का कारण समझ से परे हैं।

- जब उदयपुर में चिकित्सा विभाग के पास पर्याप्त जांच टीमें है तो फिर क्यों शहरी क्षेत्रों से लेकर गांवों में सेंपलिंग नहीं बढ़ाई जा रही है।
- पहले प्रशासनिक दावे थे कि रेंडम सेंपलिंग जारी रहेगी, लेकिन अब सेंपलिंग बेहद कम कर दी गई है, जबकि लॉक डाउन खुलने के बाद तो इसके काउंटर ऑपन कर देने चाहिए ताकि लोग स्वयं जाकर सेंपलिंग करवा सके।

- आरएनटी मेडिकल कॉलेज में जो जा रहा है, वहां सभी की कोरोना से जुड़ी जांच नहीं की जा रही। केवल लक्षण वाले लोगों की ही जांच हो रही है।
- रेंडम सेंपलिंग मोहल्ले बांटकर की जानी चाहिए ताकि यदि कोई संक्रमित है तो खुलकर सामने आए और अन्य लोगों का जीवन बच सके।

रेंडम सेंपलिंग जारी
विभाग की ओर से रेंडम सेंपलिंग जारी है, जबकि शहर में तो लगभग पूरी हो चुकी है। ऐसे में अब बहुत ज्यादा बढ़ाने की जरूरत नहीं लग रही है।

डॉ. दिनेश खराड़ी, सीएमएचओ, उदयपुर



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.