Breaking News
recent

स्टे होम सुपर मॉडल ऑनलाइन कॉन्टेस्ट की विनर रही श्रीजना पारीक

स्टे होम सुपर मॉडल ऑनलाइन कॉन्टेस्ट की विनर रही श्रीजना पारीक

बीकानेर - वोब सुपर मॉडल द्वारा करवाए गए ऑनलाइन मॉडलिंग व टैलेंट कॉन्टेस्ट में बीकानेर की श्रीजना पारीक पुत्री श्री संदीप पारीक कॉन्टेस्ट की विनर रहीं, वहीं स्वान्या पुत्री श्री डॉ. नीर्मेश नोएडा से दूसरे और सेनाजल राई पुत्र श्री उमाकांत गोआ से तीसरे नम्बर पर रहे।


वोब सुपर मॉडल के डायरेक्टर व फाउंडर आरके प्रजापति, कास्टिंग डायरेक्टर अजय नायक और आध्या सेलेब्रिटी डिजाइनर द्वारा श्रीजना को कॉन्टेस्ट की विनर राशि 5000 ₹  भेजी गई और कोरोना से होने वाली परेशानी खतम होने के बाद आगामी एक एल्बम सोंग  श्रीजन के साथ शूट किया जाएगा। और दूसरे व तीसरे नम्बर पर आने वाले स्वान्या और सेनाजल के साथ प्रोफेशनल पोर्टफोलियो शूट किया जाएगा।

ऑनलाइन कॉन्टेस्ट में पूरे भारत से 43 मॉडल्स ने पार्टिसिपेट किया था जिनमें से 9 मॉडल्स को फाइनल राउंड में लिया गया था जिसमें टैलेंट के आधार पर श्रीजना पारीक को विनर चुना गया।

श्रीजना एक होनहार बाल कलाकार है जिन्होंने कई शॉर्ट फिल्में, मॉडलिंग शो और गानों में अपना हुनर दिखाया है, जिनमें इनोसेंट पैन, गोड गिफ्ट, एक नन्ही चीख में मुख्य अभिनय दिखाया है।
WOB MEDIA

WOB MEDIA

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.