Breaking News
recent

चूरू जिले की बीदासर तहसील के सांडवा में स्वीकृत हुआ बायो सीएनजी प्लांट

बीदासर तहसील के सांडवा ग्राम में स्वीकृत हुआ बायो सीएनजी प्लांट

बीदासर । बीदासर तहसील के साण्डवा में बायो सीएनजी प्लांट लगाया जाएगा। इस प्लांट के लगने से प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी, तो आजाद गौ वंश को भी जीने का सहारा मिलेगा। प्लांट लगाने वाली कम्पनी के प्रतिनिधि एन.जी.विजयवर्गीय एंव उनके सहयोगी दिनेश शर्मा ने सांडवा के एफपीओ किसान सम्मेलन में बतलाया की 100 टन नेपियर घास ऐग्रिकल्चर वेस्ट से प्रतिदिन 10 टन बायो सीएनजी एंव 15 टन जैविक खाद का उत्पादन होग़ा जिससे किसानो की आय बढ़ेगी व भारत ईंधन के मामले में आत्मनिर्भर होगा। नेपियर घास का उपयोग पशु आहार के रूप में भी होता है नेपियर घास के बायो सीएनजी तैयार होगी। नेपियर घास साल में 10 बार काटी जा सकती है। किसान को 7 से 8 साल तक इस के जरिए नेपियर घास का प्रोडक्शन मिल सकता है इससे बायो सीएनजी का उत्पादन लिया जा सकेगा। साण्डवा में एफपीओ निर्देशक सतवीर धनखड़ ने तहसील के सभी पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठकर अग्रिम कार्यवाही व किसानों को इस प्लांट से जोड़ने के बारे में चर्चा की जिसमें सांडवा ग्राम के सरपंच संजय मेघवाल,उपसरपंच शिवशंकर पारिक,पंचायत समिति सदस्य विक्रम सिंह, महेश पारिक, समाजसेवी केशर राम जाखड़, कातर ग्राम से युवा नेता मुन्नीराम सारण एंव बीदासर तहसील के प्रत्येक ग्राम के किसान प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

सभा के सम्बोधन में कृषि उपज मंडी समिति सुजानगढ़ के चेयरमैन भँवरलाल ढाका ने बताया कि यह प्रोजेक्ट किसानों की दशा व दिशा बदलने वाला है साथ ही पर्यावरण प्रदूषण में भी इस से निजात मिलेगी | इस प्लांट के लगने से किसानो में ख़ुशी की लहर हैं।
rajdarpan11@gmail.com

rajdarpan11@gmail.com

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.